Home Business मुंबई के डब्बावालों की मदद के लिए आगे आए संजय दत्त

मुंबई के डब्बावालों की मदद के लिए आगे आए संजय दत्त

0
sanjay dutt

मुंबई. अभिनेता संजय दत्त ने मंगलवार को लोगों से ‘डब्बावाला’ की मदद के लिए आगे आने का आह्वान किया, जो लॉकडाउन के कारण बुरी तरह प्रभावित हुए हैं. उन्होंने लोकल ट्रेन को पहली, जबकि टिफिन में खाना पहुंचाने वाले डब्बेवालों को मुंबई की दूसरी जीवनरेखा करार दिया.

महाराष्ट्र के मंत्री असलम शेख के एक ट्वीट को साझा करते हुए दत्त ने कहा कि इन्हें हर संभव मदद की जरूरत है. शेख ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘ सरकार इस संकट के समय में डब्बेवालों की सहायता कर रही है.’

दत्त ने ट्वीट किया, ‘ डब्बावाले दशकों से हमारी सेवा कर रहे हैं और बहुत सारे मुंबईकर के लिए खाना ला रहे हैं. अब समय हैं कि हमें आगे आना चाहिए और उनकी सहायता करनी चाहिए.’

author avatar
Palpal News Network Editor
Palpal News Network Palpal News Network
Advertisement