Home Business महिंद्रा एंड महिंद्रा को 2019-20 अंतिम तिमाही नतीजों में, 3 हजार करोड़...

महिंद्रा एंड महिंद्रा को 2019-20 अंतिम तिमाही नतीजों में, 3 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान

0

नई दिल्ली. पहले से ही संकट से गुजर रही ऑटो कंपनियों को कोरोना वायरस के संक्रमण से उत्पन्न स्थितियों के चलते खासा नुकसान झेलना पड़ रहा है.

देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा को 2019-20 की आखिरी तिमाही में बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है. मार्च में खत्म इस पिछले वित्तीय वर्ष की आखिरी तिमाही में कंपनी को 3 हजार करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ है.

कंपनी ने शुक्रवार को पिछले वित्त वर्ष की आखिरी तिमाही के अपने नतीजों की घोषणा कर दी है. कंपनी ने बताया कि इस तिमाही में उसे 3,255 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. ये नुकसान महिंद्रा एंड महिंद्रा और महिंद्रा व्हीकल्स मैन्युफैक्चरर्स के नतीजों को मिलाकर है. 2018-19 की इसी तिमाही में कंपनी ने 969 करोड़ रुपये का लाभ कमाया था.

पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही के मुकाबले कंपनी के राजस्व में भी कमी आई है. इस बार कंपनी का कुल राजस्व सिर्फ 9,005 करोड़ रहा, जो 2018-19 की इसी तिमाही में दर्ज 13,808 करोड़ रुपये के मुकाबले 35 प्रतिशत कम है.

कंपनी ने जनवरी से मार्च के बीच कुल 86,351 वाहन बेचे, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही के मुकाबले 47 प्रतिशत कम है. कंपनी ने जनवरी से मार्च 2019 के बीच 1 लाख 63 हजार 937 वाहन बेचे थे.

कंपनी के निर्यात में भी कमी देखी गई. कंपनी ने इस बार 5,783 वाहनों का निर्यात किया, जो कि 2018-19 की आखिरी तिमाही में बेचे गए 13,541 वाहनों के निर्यात के मुकाबले 57 प्रतिशत कम है.

author avatar
Palpal News Network Editor
Palpal News Network Palpal News Network
Advertisement