Home National 8 दिन तक पड़ा रहा अस्पताल के बाथरूम में कोरोना संक्रमित महिला...

8 दिन तक पड़ा रहा अस्पताल के बाथरूम में कोरोना संक्रमित महिला का शव, मचा हड़कंप

0

मुंबई. महाराष्ट्र के जलगांव सिविल अस्पताल में 8 दिनों से एक कोरोना पॉजिटिव मरीज को अस्पताल से लापता बताया जा रहा था. बुधवार को उसी मरीज का शव अस्पताल के बाथरूम से बरामद किया गया है. इसके बाद से समूचे अस्पताल में हड़कंप मच हुआ है.

जानकारी के अनुसार एक 80 साल की बुजुर्ग महिला को कुछ दिन पहले भुसावल रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां बुजुर्ग की हालत बिगडऩे पर 1 जून को उन्हें जलगांव के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया. जांच में पाया गया कि बुजुर्ग को कोरोना है. इस घटना के दूसरे ही दिन यानी 2 जून को बुजुर्ग महिला अस्पताल से कहीं गायब हो गईं. काफी ढूंढने के बाद भी जब बुजुर्ग का कुछ भी पता नहीं चला तो थाने में महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवा दी गई.

बताया जाता है कि आज सुबह किसी ने जानकारी दी कि एक बुजुर्ग महिला का शव अस्पताल के बाथरूम में पड़ा है. बुजुर्ग को देखने से पता चला कि जिसके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी वह महिला पिछले 8 दिनों से बाथरूम में पड़ी थी और किसी को इसकी खबर तक नहीं थी.

जिलाधिकारी अविनाश डांगे ने कहा कि यह अस्पताल प्रशासन की बड़ी लापरवाही है. अस्पताल के बाथरूम को हर दिन साफ किया जाता है. ऐसे में किसी की भी नजर पिछले 8 दिनों से बुजुर्ग पर नहीं पड़ी. जिलाधिकारी ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई की बात कही है.

author avatar
Palpal News Network Editor
Palpal News Network Palpal News Network
Advertisement