World Diabetes Day 2023: What to eat and what to avoid to keep blood sugar under control
World Diabetes Day is celebrated every year on 14 November to raise awareness about diabetes, a chronic condition that affects millions of people around...
WhatsApp beta testers can now hide locked chats with a secret code
New Delhi: WhatsApp, the popular instant messaging app owned by Meta, is testing a new feature that will allow users to hide their locked...
Electronic Firecrackers: A Pollution-Free Way to Celebrate Diwali
New Delhi: As the festival of lights approaches, many people are looking for ways to enjoy the traditional fireworks without harming the environment. Delhi,...
How to celebrate Diwali 2023: Know the auspicious time, puja vidhi and significance of the festival of lights
Diwali, the festival of lights, is one of the most important and joyous occasions for Hindus across the world. It marks the victory of...
WhatsApp Introduces New Feature to Hide Your Location from Callers
New Delhi: WhatsApp, the popular instant messaging app owned by Meta, has launched a new feature that allows users to protect their IP addresses...
How to worship Lord Dhanvantari, Kuber, and Yama on Dhanteras for health and wealth
Dhanteras is the first day of the five-day Diwali festival, which falls on the thirteenth lunar day of the dark fortnight in the month...
Israel-Hamas war rages on as death toll and hostage crisis mount
Tel Aviv: The war between Israel and Hamas, the Islamist movement that rules the Gaza Strip, has entered its 33rd day with no sign...
Powerful trailer of Sam Bahadur released, Vicky Kaushal is making waves in the role of Sam Manekshaw
Mumbai: Bollywood actor Vicky Kaushal in his much talked about film ‘Sam Bahadur’ (Sam Bahadur) fans are eagerly waiting. Recently the teaser of this...
Which mantras to chant during a lunar eclipse?
Chanting mantras during a lunar eclipse is a common practice in Hinduism and some other spiritual traditions. The eclipse is considered an inauspicious period...
Rahu-Ketu transit on October 30, 2023: know effects on all 12 zodiac signs
Rahu and Ketu are two shadow planets in Vedic astrology that have a significant impact on all the zodiac signs. They are also known...
Watch how to create your website with Newspaper Theme
चीन ने बुधवार को कहाकि भारतीय सीमा पर स्थिति पूरी तरह से स्थिर और नियंत्रण में है। दोनों देशों के पास आपसी बातचीत के जरिए ऐसे मुद्दों को हल करने कातंत्र मौजूद है।विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता का यह बयान वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर भारत और चीन की सेना में जारी गतिरोध के बीच आया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियन ने एक मीडिया ब्रीफिंग के दौरान कहा कि सीमा से जुड़े मुद्दों पर चीन की स्थिति स्पष्ट है।
इस बीच, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि चीन और भारत के सीमा विवाद पर अमेरिका मध्यस्थता के लिए तैयार है।इससे पहले ट्रम्प नेकश्मीर मुद्दे पर भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता करने की बात कही थी, जिसे भारत ने ठुकरा दिया था। भारत ने कहा था कि यह उसका आंतरिक मसला है।चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के दो अनौपचारिक शिखर सम्मेलन का हवाला देते हुए झाओ लिजियन कहा, ‘‘हम दोनों देशों के नेताओं की बैठक के बाद बनी महत्वपूर्ण सहमति और समझौते का सख्ती से पालन कर रहे हैं।’’
‘बेहतर रिश्ते रखने की जिम्मेदारी दोनों देशों की’वहीं, भारत में चीन के राजदूत सुन वीडोंग ने कहा कि भारत और चीन साथ मिलकर कोरोनावायरस से मिलकर जंग लड़ने के लिए प्रतिबद्ध हैं। बेहतर संबंध रखना दोनों देशों की जिम्मेदारी है। दोनों तरफ के युवाओं को भी यह समझना चाहिए। हमें उन चीजों को दूर रखना होगा, जो आपसी रिश्तों पर बुरा असर डाले। आपसी चर्चा के जरिए ही मतभेद सुलझाने चाहिए।
चीन के बाद भारत ने भी बढ़ाई सैनिकों की संख्या
लद्दाख में हाल ही मेंगालवन नाला एरिया के पास चीन और भारत के बीत तनाव बढ़ गया है। एलएसीके पास कई सेक्टरों में चीन करीब 5 हजार जवान तैनात कर चुका है। पड़ोसी के इस कदम के बाद भारतीय सेना ने भी इन इलाकों में अपने जवान बढ़ाने शुरू कर दिए हैं। इसी महीने दोनों सेनाओं के बीच तीन बार अलग-अलग जगहों पर टकराव हो चुका है। पिछले हफ्ते दोनों देशों की सेनाओं के कमांडर बातचीत कर मुद्दा सुलझाने की कोशिश भी कर चुके हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से चर्चा की थीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को हाईलेवल मीटिंग बुलाई। इसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, एनएसए अजीत डोभाल, सीडीएस बिपिन रावत और तीनों सेना प्रमुख शामिल हुए। इसके बाद मोदी ने विदेश सचिव हर्षवर्धन शृंगला से भी चर्चा की। इससे पहले लद्दाख में तनाव पर रक्षा मंत्री की सीडीएस और तीनों सेनाओं के प्रमुखों से करीब एक घंटे मीटिंग हुई थी।
डोकलाम के बाद सबसे बड़ा टकरावअगर भारत और चीन की सेनाएं लद्दाख में आमने-सामने हुईं तो 2017 के डोकलाम विवाद के बाद ये सबसे बड़ा विवाद होगा। न्यूज एजेंसी के सूत्रों के मुताबिक, भारत ने पेंगोंग त्सो झील और गालवान वैली में सैनिक बढ़ा दिए हैं। इन दोनों इलाकों में चीन ने दो हजार से ढाई हजार सैनिक तैनात किए हैं, साथ ही अस्थाई सुविधाएं भी बढ़ा रहा है। चीन लद्दाख के कई इलाकों पर अपना दावा करता रहा है। भारत-चीन बॉर्डर पर डोकलाम इलाके में दोनों देशों के बीच 2017 में 16 जून से 28 अगस्त के बीच तक टकराव चला था। हालात काफी तनावपूर्ण हो गए थे। साल के आखिर में दोनों देशों में सेनाएं वापस बुलाने पर सहमति बनी थी।भारत और चीन के बीच हाल में हुए विवाद
1) तारीख- 5 मई, जगह- पूर्वी लद्दाख की पेंगोंग झीलउस दिन शाम के वक्त झील के उत्तरी किनारे पर फिंगर-5 इलाके में भारत-चीन के करीब 200 सैनिक आमने-सामने हो गए। भारत ने चीन के सैनिकों की मौजूदगी पर ऐतराज जताया। पूरी रात टकराव के हालात बने रहे। अगले दिन तड़के दोनों तरफ के सैनिकों के बीच झड़प हो गई। बाद में दोनों तरफ के आला अफसरों के बीच बातचीत के बाद मामला शांत हुआ।
2) तारीख- संभवत: 9 मई, जगह- उत्तरी सिक्किम में 16 हजार फीट की ऊंचाई पर मौजूद नाकू ला सेक्टरयहां भारत-चीन के 150 सैनिक आमने-सामने हो गए थे। आधिकारिक तौर पर इसकी तारीख सामने नहीं आई। हालांकि, द हिंदू की रिपोर्ट के मुताबिक, यहां झड़प 9 मई को ही हुई। गश्त के दौरान आमने-सामने हुए सैनिकों ने एक-दूसरे पर मुक्कों से वार किए। इस झड़प में 10 सैनिक घायल हुए। यहां भी बाद में अफसरों ने दखल दिया, फिर झड़प रुकी।
3) तारीख- संभवत: 9 मई, जगह- लद्दाखजिस दिन उत्तरी सिक्किम में भारत-चीन के सैनिकों में झड़प हो रही थी, उसी दिन चीन ने लद्दाख में लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल पर अपने हेलिकॉप्टर भेजे थे। चीन के हेलिकॉप्टरों ने सीमा तो पार नहीं की, लेकिन जवाब में भारत ने लेह एयरबेस से अपने सुखोई 30 एमकेआई फाइटर प्लेन का बेड़ा और बाकी लड़ाकू विमान रवाना कर दिए। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हाल के बरसों में ऐसा पहली बार हुआ जब चीन की ऐसी हरकत के जवाब में भारत ने अपने लड़ाकू विमान सीमा के पास भेजे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
हाल ही में लद्दाख और सिक्किम में भारत और चीन के सैनिकों के बीच विवाद की स्थिति बनी थी। दोनों देशों के सैनिकों में झड़प भी हुई, उच्चाधिकारियों की बातचीत के बाद स्थिति संभली। -फाइल फोटो



































