Home National Entertainment बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता अरोड़ा के घर भी पहुंचा कोरोना

बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता अरोड़ा के घर भी पहुंचा कोरोना

0
sasur amrita arora

मुंबई. देश में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढती जा रही है। इस जानलेवा वायरस से बचने के लिए देश में लॉकडाउन भी लागू हो गया है। वही, अब कोरोनावायरस ने बॉलीवुड सेलेब्स के घर में दस्तक दे दी है। खबर के मुताबिक, बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता अरोड़ा के घर भी कोरोना संक्रमित शख्स मिला है। यह शख्स अमृता के ससुर है। इस बारे में अब खुद अमृता ने पूरी बात बताई है।

मिली हुई जानकारी के मुताबिक, हाल ही में अमृता अरोड़ा ने खुद बताया कि आखिर उनके ससुर को कैसा कोरोना हुआ। अमृता ने कहा, मैं और मेरा पूरा परिवार क्वारंटाइन में रह रहे है। अमृता ने आगे कहा, मेरे ससुर कोरोना पॉजिटिव पाए गए ई। हालाँकि अब उनकी हालत में अब सुधार है। हमें उम्मीद है की वह जल्दी ही ठीक हो जाएंगे।

इसके अलावा अमृता ने अपने ससुर के कोरोना संक्रमण होने के पीछे कारण भी बताया है। अमृता ने कहा, मेरे ससुर को यह वायरस एक नर्स के संपर्क में आने के बाद हुआ था। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबरों के मुताबिक,अमृता अरोड़ा के ससुर उसी इमारत में रहते हैं, जिसमें बहन मलाइका रहती हैं। बिल्डिंग टस्कनी की 6वीं मंजिल पर रहते हैं, जिसे बीएमसी ने सील कर दिया है।

author avatar
Palpal News Network Editor
Palpal News Network Palpal News Network
Advertisement