Home National Entertainment ग्लैमर की दुनिया में चाहे वो पुरुष हों या महिला, हमेशा अच्छे...

ग्लैमर की दुनिया में चाहे वो पुरुष हों या महिला, हमेशा अच्छे दिखने के लिए दबाव में रहते हैं:उर्वशी रौतेला

0

मुंबई. बॉलीवुड अभिनेत्री ने खुलासा किया है कि बॉलीवुड में सब पर अच्छा दिखने का दबाव रहता है. उर्वशी रौतेला अपने ग्लैमरस और हॉट अंदाज को लेकर सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहती हैं. उर्वशी आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी एक से बढ़कर एक हॉट और बोल्ड तस्वीर फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं जो कि इंटरनेट पर काफी वायरल भी रहती हैं.

उर्वशी रौतेला ने कहा कि ग्लैमर की दुनिया में चाहे वो पुरुष हों या महिला, हमेशा अच्छे दिखने के लिए दबाव में रहते हैं. उर्वशी ने हाल ही में मीडिया को बताया कि जब आप एक अभिनेता, एक स्टार होते हैं तो आपको फिट दिखना पड़ता है. सितारे हमेशा अच्छे दिखने के लिए दबाव में रहते हैं केवल महिला सितारे ही नहीं बल्कि पुरुष भी.

उन्होंने कहा कि यह दबाव मुख्य रूप से सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग से बचने के लिए है. गौरतलब है कि 2013 में सिंह साब द ग्रेट से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली उर्वशी ने यह भी कहा कि डिजिटल मीडिया के नए युग में, आपको प्रेरणादायक दिखने के लिए और नकारात्मक टिप्पणी देने वाले लोगों से बचने के लिए प्रस्तुतिकरण पर ध्यान देना होगा.

Advertisement
Latest News OK No thanks