Home Business एक रिचार्ज पर मिलेंगे 4 डिस्काउंट,रिलायंस जियो का धमाकेदार ऑफर

एक रिचार्ज पर मिलेंगे 4 डिस्काउंट,रिलायंस जियो का धमाकेदार ऑफर

0
jio

रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों के लिए नया धमाकेदार ऑफर लॉन्च कर दिया है. इसे 4X बेनेफिट ऑफर बताया गया है जिसके तहत आपको जून महीने में जियो का रिचार्ज करने पर इलेक्ट्रॉनिक्स, कपड़े और फुटवियर पर डिस्काउंट मिलेगा. इन डिस्काउंट वाउचर्स को आप रिलायंस डिजिटल, ट्रेंड्स, ट्रेंड्स फुटवियर और आजियो वेबसाइट पर यूज़ कर सकेंगे. रिपोर्ट के मुताबिक इस डिस्काउंट का फायदा ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्लेटफॉर्मस के जरिए लिया जा सकेगा.

4X बेनेफिट्स ऑफर के तहत आपको 249 रुपये या इससे ज्यादा का रिचार्ज करवाने पर डिस्काउंट कूपन मिलेंगे जिनका इस्तेमाल आप रिलायंस डिजिटल, ट्रेंड्स, ट्रेंड्स फुटवियर और आजियो स्टोर्स पर कर सकेंगे. ये कूपन आपको आपके My Jio अकाउंट में मिलेंगे. यह ऑफर जियो के नए कस्टमर्स के साथ-साथ पुराने कस्टमर्स के लिए भी वैलिड है.

author avatar
Palpal News Network Editor
Palpal News Network Palpal News Network
Advertisement