Home State राज्य में 8797 संक्रमित, 377 ने जान गंवाई

राज्य में 8797 संक्रमित, 377 ने जान गंवाई

शिवराज का दावा- मध्य प्रदेश का रिकवरी रेट बेहतर, देश की तुलना में केवल 2% पॉजिटिव मिले 

0

मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 8797 पर पहुंच गई है। 5479 कोरोना संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं, लेकिन संक्रमण अभी काबू होता नहीं दिख रहा। अनलॉक के शुरुआती 4 दिन में प्रदेश में 500 से ज्यादा मरीज मिले हैं। शुक्रवार को सुबह भोपाल में 35 नए मरीज मिले। आज राजधानी में 41 लोग स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज कर दिए गए। इसके अलावा बाजार खुल गए हैं, जिससे आम दिनों से ज्यादा भीड़ देखने को मिल रही है। इससे संक्रमण और ज्यादा बढ़ने का अंदेशा है। हालांकि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह दावा कर रहे हैं कि मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण की निरंतर कमी के चलते प्रदेश देश में 7वें स्थान पर आ गया है। पहले मध्यप्रदेश देश में 6वें स्थान पर तथा उत्तरप्रदेश 7वें स्थान पर था।
मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक में कहा कि पूरे देश की तुलना में मध्य प्रदेश में लगभग 2 प्रतिशत नए संक्रमित मरीज पाए गए, जबकि पहले ये 8 प्रतिशत तक थे। प्रदेश में कोरोना के 203 नए पॉजीटिव प्रकरण आए हैं, वहीं देश में यह संख्या 9304 है। हमारी कोरोना रिकवरी रेट 64.3 प्रतिशत है, जबकि भारत की 47.9 प्रतिशत है।
शुक्रवार को सुबह राजधानी के संभागीय कार्यालय को बंद कर दिया गया। यहां पर सहकारिता विभाग में काम करने वाले इंस्पेक्टर पॉजिटिव पाए गए हैं। सुबह दफ्तर आए कर्मचारियों को लौटना पड़ा।सागर मेडिकल कॉलेज के डीन को हटाने के निर्देश
मुख्यमंत्री कोरोना समीक्षा बैठक में बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के डीन को तुरंत हटाने के निर्देश दिए। एसीएस हैल्थ मोहम्मद सुलेमान ने बताया कि सागर गई चिकित्सा विशेषज्ञों की टीम ने वहां जाकर आवश्यक व्यवस्थाएं देख ली है। डीन का कार्य संतोषजनक नहीं पाया गया।
गुना-शहर के निचले बाजार में संक्रमित मरीज मिलने के बाद गुरूवार को आधे बाजार को कंटेनमेंट जोन के कारण बंद कर दिया और आधे बाजार को खुला रखा गया।24 घंटे में 203 नए केस, अब तक 377 की जान गईप्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 203 नए मामले सामने आए। 192 मरीज स्वस्थ होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिए गए। वहीं कोरोना से 6 लोगों की मौत की पुष्टि हुई। संक्रमण से अब तक 377 लोग अपनी जान गवां चुके हैं। इंदौर में 36 नए केस मिले। यहां मरीजों की संख्या 3633 हो गई। अब तक 145 की मौत हुई है और 2184 व्यक्ति स्वस्थ हो गए हैं। 1304 लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। इसी तरह भोपाल में कुल संक्रमितों की संख्या 1665 हो गई है और 61 की मौत हो चुकी है। यहां पर 1100 मरीज कोरोना से स्वस्थ हो गए हैं और 458 का इलाज किया जा रहा है।
रायसेन के गैरतगंज मंडी में गेहूं खरीदी को लेकर किसानों ने हंगामा किया, इस दौरान चेहरे पर मास्क भी नहीं था और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन।अब तक 137 ट्रेन 1 लाख 76 हजार श्रमिकों को लेकर आईं
मध्यप्रदेश के अपर मुख्य सचिव एवं प्रभारी स्टेट कंट्रोल रूम आईसीपी केशरी ने ने बताया कि अन्य प्रदेशों में फंसे श्रमिकों को लेकर अब तक 137 ट्रेन प्रदेश आई हैं। इसमें करीब एक लाख 76 हजार श्रमिक लाए गए हैं। इसके साथ ही लगभग 4 लाख 16 हजार श्रमिक बसों से वापस लाए गए हैं। अब तक 5 लाख 92 हजार श्रमिक प्रदेश में वापस लाए जा चुके हैं।अभी तक महाराष्ट्र से 38, गुजरात से 30, हरियाणा से 15, तेलंगाना एवं पंजाब से 7-7, कर्नाटक और तमिलनाडु से 4-4, गोवा, केरल और जम्मू से 3-3 तथा राजस्थान एवं दिल्ली से 2-2 ट्रेन आ चुकी हैं। कुल 140 ट्रेन आने की संभावना है। गुजरात से 2 लाख 18 हजार, राजस्थान से एक लाख 30 हजार और महाराष्ट्र से एक लाख 41 हजार श्रमिक वापस लाये जा चुके हैं।
भोपाल में बैरागढ़ रेलवे स्टेशन पर दूसरे प्रदेशों से लौटे श्रमिकों को गोल घेरे में खड़ा किया गया। इसके बाद उनकी थर्मल स्क्रीनिंग की गई।भोपाल : सहकारिता इंस्पेक्टर के पॉजिटिव आने पर भोपाल में कमिश्नर कार्यालय बंद कियाराजधानी के संभागीय कार्यालय को बंद कर दिया गया है। यहां पर सहकारिता विभाग में काम करने वाले इंस्पेक्टर पॉजिटिव पाए गए हैं। वह दो जून तक दफ्तर में काम करने गए थे। इसके बाद गुरुवार को कमिश्नर कार्यालय को सैनिटाइज करने के बाद आज से बंद कर दिया गया है। कोटरा सुल्तानाबाद निवासी सहकारिता इंस्पेक्टर की बेटी भी कोरोना पॉजिटिव आई हैं। इन्हें एम्स के कोरोना वार्ड में भर्ती कराया गया है।
रायसेन बरेली में प्रदिद्ध छींद धाम हनुमान मंदिर में लॉकडाउन के दौरान बंद रहने पर ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कार्य कराए। 8 जून से मंदिर खुलने जा रहे हैं।जबलपुर: आरपीएसएफ का कांस्टेबल कोरोना पॉजिटिव मिलाजबलपुर में गुरुवार को देर शाम मिली 65 सैंपल की जांच रिपोर्ट में एक व्यक्ति को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। संक्रमित आरपीएसएफ का कांस्टेबल है। अब जबलपुर में कोरोना संक्रमितों की संख्या अब 264 हो गई है। जबकि 197 व्यक्ति स्वस्थ हो चुके हैं और 10 की मौत हो चुकी है। जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस अब 57 हो गए हैं।
तक 8797 संक्रमित: इंदौर में 3633, भोपाल में 1665, उज्जैन में 698, बुरहानपुर में 316, खंडवा में 251, जबलपुर में 263, नीमच में 252, सागर में 207, खरगोन में 169, ग्वालियर में 173, धार में 125, देवास में 110, मुरैना में 98, मंदसौर में 93, रायसेन में 69, भिंड में 61, बड़वानी में 53, रतलाम में 43, होशंगाबाद में 37, रीवा में 35, बैतूल में 34, विदिशा में 35, छतरपुर में 29, दमोह मे 26, डिण्डोरी में 24, सतना में 21, पन्ना में 20, अनूपपुर में 20, श्योपुर में 23, सीधी में 17, छिदंवाड़ा में 15, राजगढ़ में 14, आगर मालवा और झाबुआ में 13-13, शहडोल, नरसिंहपुर और अशोकनगर में 12-12, शाजापुर, सिंगरौली, दतिया शिवपुरी और सीहोर में 11-11, टीकमगढ़ में 15, बालाघाट में 7, मंडला में 4, अलीराजपुर, हरदा में 3-3, गुना में 4, सिवनी में 2 और कटनी में 3 मरीज मिला।
377 मरीजों की मौत: इंदौर में 145, भोपाल में 61, उज्जैन में 58, बुरहानपुर में 16, खंडवा में 14, जबलपुर में 10, सागर में 10, खरगौन में 11, नीमच में 5, धार में 3, ग्वालियर में 2, देवास में 9, मंदसौर में 8, मुरैना में 1, रायसेन में 3, बडवानी में 1, होशंगाबाद में 3, रतलाम में 1, सतना में 5, दमोह में 3, सीहोर और सीधी में 2-2, आगर मालवा, झाबुआ, अशोक नगर, छिदंवाड़ा, शाजापुर, दतिया,राजगढ़, सीहोर, श्योपुर, उमरिया, मंडला और टीकमगढ़ में 1-1 मरीज की मौत हो चुकी है। (स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, आंकड़े अपडेट हो रहे हैं

author avatar
Palpal News Network
Palpal News Network boasts a passionate team of journalists committed to delivering the latest and most comprehensive news to the readers of Palpalnewshub.com. Our team excels in gathering, verifying, and presenting breaking news, in-depth analyses, and insightful reports across a diverse array of topics.
Advertisement