Skip to content
,

लॉकडाउन खोलने की रणनीति : 11 लोगों की टीम करेगी मंथन

lockdown

इंदौर : आम आदमी हो या विशेषज्ञ सभी मान रहे हैं कि लॉकडाउन में अब रियायत देना जरूरी है जिससे आर्थिक गतिविधियों को भी चाल मिल सके। प्रशासन ने इसकी शुरुआत शहर को तीन जोन में बांटकर कर भी दी है। अब जिला प्रशासन स्वास्थ्य मापदंडों के हिसाब से शहर को लॉकडाउन में राहत देने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए 11 लोगों की टीम बनाई गई है। यह टीम इस बात पर मंथन करेगी कि किस इलाके में कोरोना संक्रमण की क्या स्थिति है? किस इलाके को लॉकडाउन में क्या राहत दी जा सकती है? किस इलाके को कब खोला जा सकता है और कब किस इलाके को बंद रखना जरूरी है? टीम में शामिल सदस्यों के अनुसार छूट देने की अनुशंसा से पहले क्षेत्रवार पिछले एक सप्ताह में संक्रमण फैलने की दर को भी देखा जाएगा। शुरुआत में कुछ क्षेत्रों में छूट देकर देखा जाएगा कि वहां छूट के दौरान कोरोना संक्रमण की क्या स्थिति रही? संतोषजनक परिणाम आने पर ही इसे आगे बढ़ाया जाएगा।

lockdown

अस्पतालों की स्थिति का आकलन भी होगा

प्रशासन लॉकडाउन में कुछ छूट देता है तो टीम कोरोना संक्रमितों की संख्या और संक्रमण की गति पर तो नजर रखेगी ही, इस बिंदु पर भी नजर रखी जाएगी कि मरीजों के लिए अस्पतालों में क्या इंतजाम हैं? कितने पलंग कहां उपलब्ध हैं, जिससे छूट की वजह से संक्रमण अचानक बढ़ने की स्थिति में भी मरीजों को पर्याप्त और समुचित इलाज मिलता रहे।

Read next