Home National Entertainment अनलॉक-1 में शुरू होंगे कौन-कौन से टीवी शोज, क्या है तैयारी !

अनलॉक-1 में शुरू होंगे कौन-कौन से टीवी शोज, क्या है तैयारी !

0
film_shooting

मुंबई. बीते कुछ महीनों से पूरे देश में लॉकडाउन की स्थित देखने को मिल रही थी. ऐसे में सारे काम ठप पड़ गए हैं. बॉलीवुड फिल्मों की रिलीज कैंसिल होने के साथ-साथ टीवी इंडस्ट्री का तो पूरा काम ही बंद पड़ गया था. टीवी चैनल्स पुराने शो का रिपीट टेलीकास्ट करने को मजबूर थे. वहीं अब लॉकडाउन में मिली कुछ रियायतों के बीच अनलॉक-1 में धीरे-धीरे काम शुरू हो रहा है. यही कारण है कि एक के बाद एक टीवी शोज की शूटिंग शूरु करने की तैयारियां चल रही हैं. शूटिंग शुरू करने की इजाजत तो मिल गई है लेकिन सभी को सरकार द्वारा जारी किए गए कुछ नियम भी शूटिंग सेट पर सख्ती से फॉलो करने होंगे.

हाल ही में खबरें आ रही हैं कि कई टीवी शोज की शूटिंग महीनों के लंबे गैप के बाद एकबार फिर से शुरू होने जा रही है और इसकी पूरी तैयारियां भी कर ली गई हैं. मशहूर टीवी प्रोड्यूसर राजन शाही ने बताया कि वो लॉकडाउन के बाद पूरी टीम के साथ किस तरह और कब काम शुरू करने जा रहे हैं.

बता दें कि राजन शाही ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ और ‘ये रिश्ते हैं प्यार के’ जैसे कई शोज के प्रोड्यूसर हैं तो ऐसे में ये पक्का हो गया है कि इनके द्वारा प्रोड्यूस किए जा रहे सभी शोज की शूटिंग जल्द शुरू हो जाएगी. बाकी शोज को लेकर भी धीरे-धीरे जानकारी सामने आ रही है.

प्रोड्यूसर राजन शाही ने इस बातचीत में ये माना कि ऐसे हालातों में लोगों के लिए मनोरंजन एक जरूरत में से है. उनका मानना है कि एक टीवी सीरियल पूरे परिवार को जोड़ सकता है. राजन शाही ने लॉकडाउन के बाद शूटिंग के लिए मिली रियायत को एक पॉजिटिव साइन बताया है. उन्होंने बताया कि ‘काम शुरू करने के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं लेकिन सिर्फ एक प्रोड्यूसर नहीं पूरी इंडस्ट्री की बात है’. उन्होंने कहा- ‘हमारी प्रोड्यूसर बॉडी को शूटिंग की परमिशन का पता चलेगा हम जल्द से जल्द शूटिंग शुरू कर देंगे’.

उन्होंने ये भी साफ किया है कि शूटिंग के दौरान सरकार द्वारा जारी की गई सभी गाइडलाइन्स को सख्ती से फॉलो किया जाएगा. बता दें कि बीते कई महीनों से बंद पड़ी टीवी इंडस्ट्री के कारण इससे जुड़े एक्टर्स आर्थिक तंगी का शिकार हो चुके हैं. कईयों ने कई महीनों से पैसे नहीं मिलने की बात भी मीडिया के सामने कबूली है. ऐसे में दोबारा काम शुरू होने से सभी ने राहत की सांस ली है.

author avatar
Palpal News Network
Palpal News Network boasts a passionate team of journalists committed to delivering the latest and most comprehensive news to the readers of Palpalnewshub.com. Our team excels in gathering, verifying, and presenting breaking news, in-depth analyses, and insightful reports across a diverse array of topics.
Advertisement