कोरोना वायरस के चलते मौजूदा स्थिति को देखते हुए प्रशासन की अनुमति के बाद देश के कुछ हिस्सों में दुकानें, शोरूम और कार डीलरशिप्स पर काम काज शुरु हो गया है, लेकिन अभी भी बहुत से क्षेत्र ऐसे हैं जहां पर स्थिति सामान्य नहीं हुई है. इसी बात पर ध्यान देते हुए Hero Motocorp ने वाहनों की बिक्री के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म eShop शुरू किया है. इस नए डिजिटल स्टोर के जरिए आप ऑनलाइन ही कंपनी की बाइक्स को खरीद सकेंगे. इस प्लेटफॉर्म पर कंपनी अपनी बाइक्स और स्कूटर्स की पूरी जानकारी प्रदान कर रही है.

ग्राहक ऑनलाइन बुकिंग के साथ फाइनेंस सुविधा का भी लाभ उठा पाएंगे. ग्राहकों द्वारा चुने गए मॉडलों को स्थानीय डीलरशिप द्वारा होम डिलीवरी करा दी जाएगी. यानी अब आप Hero Splendor और HF Deluxe जैसी बाइक्स को ऑनलाइन ही खरीद सकते हैं. बाइक्स की ऑनलाइन खरीदारी के लिए आपको कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर वीजिट करना होगा.

author avatar
Palpal News Network
Palpal News Network boasts a passionate team of journalists committed to delivering the latest and most comprehensive news to the readers of Palpalnewshub.com. Our team excels in gathering, verifying, and presenting breaking news, in-depth analyses, and insightful reports across a diverse array of topics.
Advertisement