Skip to content
,

ऑस्ट्रेलिया दौरे में ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को शामिल करना चाहिए:इयान चैपल

ianchappell

नई दिल्ली: इस साल के अंत में भारत को ऑस्ट्रेलिया के साथ चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। पांड्या ने 2018 में आखिरी बार टेस्ट मैच खेला था। पांड्या पदार्पण के बाद से अब तक भारत के लिए सिर्फ 11 टेस्ट मैच ही खेले हैं। पांड्या का करियर पीठ की चोट के कारण प्रभावित रहा है।
चैपल ने क्रिकइंफो से कहा, अगर भारत पांड्या को ऑस्ट्रेलिया दौरे में शामिल करता है तो इससे उन्हें फायदा मिलेगा। जब टीम के तेज गेंदबाजों को आराम की जरुरत होगी तो वह दबाव बरकरार रखने के लिए तेज गेंदबाजी में एक विकल्प बन सकते हैं।
पांड्या ने हाल ही में कहा था कि वह चोट से बचने के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलने से सावधानी बरतते हैं। उन्होंने कहा था कि वह सीमित ओवर के प्रारुप में अपनी भूमिका को बखूबी समझते हैं।
चैपल ने कहा, पांड्या के पास एससीजी मैच से पहले तीन टेस्ट मैच में खुद को तैयार करने का मौका रहेगा जहां वह तीसरे तेज गेंदबाज के रुप में टीम में शामिल हो सकते है जिससे टीम में दूसरे स्पिनर को शामिल किया जा सकता है। पांड्या को सातवें नंबर पर रखने से रिषभ पंत छठे नंबर पर आ सकते हैं

Read next