Skip to content
,

महिलाओं के लिए लॉन्च हुआ इलैक्ट्रिक स्कूटर, 65Km की है रेंज

भारत की इलैक्ट्रिक व्हीकल स्टार्टअप कम्पनी BattRE ने अपने नए इलक्ट्रिक GPSie स्कूटर को लॉन्च कर दिया है. इस इलैक्ट्रिक स्कूटर की कीमत 64,990 रुपये तय की गई है और इसे महिलाओं के लिए काफी खास माना जा रहा है, क्योंकि देखने में इसके डिजाइन को आम स्कूटर के जैसे ही तैयार किया गया है, लेकिन इसका वजन सिर्फ 60 किलोग्राम है और इसे एक बार फुल चार्ज कर 65 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है.

2.5 घंटों में चार्ज हो जाती है बैटरी- इस इलैक्ट्रिक स्कूटर में 250 वॉट क्षमता की BLDC हब मोटर व 48 वोल्ट के 24 Ah लिथियम बैटरी पैक को लगाया गया है. यह स्कूटर 65 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज प्रदान करता है. इसमें लगी बैटरी का कुल वजन 12 किलोग्राम है, और इसे फुल चार्ज होने में 2.5 घंटे का समय लगता है. इस बैटरी की एफिशेंसी की बात करें तो इसे 2,000 चार्जिंग साइकिल और 7 सालों तक इस्तेमाल किया जा सकता है.

फीचर्स- इस स्कूटर में इनिबिल्ट सिम कार्ड दिया गया है, जिससे यह स्कूटर हर वक्त इंटरनेट से कनेक्ट रहता है. इस स्कूटर को आप अपने स्मार्टफोन से भी कनेक्ट कर सकते हैं. इसमें क्रैश अलर्ट सिस्टम भी मौजूद है जो किसी भी दुर्घटना इत्यादि के होने पर GPS लोकेशन के साथ ही इमरजेंसी अलर्ट भी भेजता है. कम्पनी इस स्कूटर की बिक्री देश भर में 50 से ज्यादा डीलरशिप के जरिए करेगी.

Read next