Home National Entertainment एकता ने तोड़ी चुप्पी, कहा-इनके लिए सेक्स बुरा, मगर रेप करना सही...

एकता ने तोड़ी चुप्पी, कहा-इनके लिए सेक्स बुरा, मगर रेप करना सही है?

0
ekta

मुंबई: फिल्म और टीवी शो प्रोड्यूसर एकता कपूर इन दिनों ऑल्ट बालाजी वेब सीरीज XXX को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. अब इस पूरे विवाद पर पहली बार एकता कपूर ने चुप्पी तोड़ी है. एक इंटरव्यू के दौरान एकता ने कहा, मैं इंडियन आर्मी की बेहद इज्जत करती हूं. हमारी देश की सुरक्षा में आर्मी का योगदान बहुत ज्यादा है. अगर आर्मी के किसी भी संगठन से माफी मांगने की मांग आती है तो मैं इसके लिए तैयार हूं.

हिंदुस्तानी भाऊ का नाम लिए बिना एकता ने आगे कहा, ये आदमी समझता है कि यह कोई बहुत बड़ा क्रांतिकारी है. उसने सोचा कि वो मुझे और मेरी मां को गालिया देगा तो हम डर जाएंगे. हमें रेप की धमकी मिल रही है. अब यह सेक्स या आर्मी से जुड़ा मसला नहीं है क्योंकि आप एक लड़की का रेप करने के बारे में बात कर रहे हो. मतलब सेक्स तो बहुत बुरा है लेकिन रेप करने में कोई बुराई नहीं है? आज मैं जहां हूं वहां कल कोई दूसरी महिला हो सकती है. मैंने वेबसीरीज के इस एपिसोड को अनुमति नहीं दी थी. जब ये विवाद शुरू हुआ तो विवादित सीन को शो से हटा भी दिया गया था.

बता दें कि एकता कपूर की वेब सीरीज के खिलाफ बिग बॉस फेम हिन्दुस्तानी भाऊ ने मोर्चा खोला था. उन्होंने वेब सीरीज XXX 2 के एक हिस्से के सीन पर आपत्ति जताते हुए केस दर्ज कराया था जिसमें जब आर्मी जवान बॉर्डर पर देश सेवा के लिए जाता है, तो उसकी गैरमौजूदगी में पत्नी अपने बॉयफ्रेंड को घर पर बुलाती है और उसे सेना की वर्दी पहनाती है. इसके बाद उसके साथ इंटिमेट होने के दौरान यूनिफॉर्म को फाड़ती

Advertisement
Latest News OK No thanks