Whatsapp मेसेंजर रूम: ऐसे कीजिये एक साथ 50 लोगों से वीडियो कॉल

0

फेसबुक ने कुछ समय पहले मेसेंजर रूम फीचर को पेश किया था। यह फीचर विडियो या ऑडियो कॉल के जरिए एक साथ 50 लोगों को कनेक्ट होने की सुविधा देता है। यह फीचर बाद में इंस्टाग्राम के लिए लाया गया और फिर इसे वॉट्सऐप के लिए भी जारी कर दिया गया है। इस फीचर के आ जाने से अब वॉट्सऐप के ऐंड्रॉयड यूजर्स वॉट्सऐप के जरिए ही रूम बना या ज्वाइन कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं इसका तरीका

आपको क्या चाहिए:
इसके लिए आपके पास वॉट्सऐप का लेटेस्ट ऐंड्रॉयड वर्जन होना जरूरी है।
इंटरनेट कनेक्शन
फेसबुक Messenger ऐप का लेटेस्ट वर्जन
मेसेंजर ऐप पर फेसबुक लॉगिन

ऐसे कीजिए एक साथ 50 लोगों से वीडियो कॉल
1. वॉट्सऐप ओपन कीजिए और Calls टैब पर जाइए।
2. Create a room ऑप्शन पर टैप कीजिए।
3. फिर Continue in Messenger ऑप्शन पर टैप कीजिए। यह आपको मेसेंजर ऐप पर ले जाएगा।
4. अब Try it, when prompted पर टैप कीजिए।
5. फिर से Create Room पर टैप कीजिए और रूम का एक नाम रख लीजिए।
6. Send Link on WhatsApp पर टैप कीजिए। इससे वॉट्सऐप फिर से ओपन हो जाएगा।
7. यहां आप कॉन्टैक्ट या ग्रुप्स में रूम लिंक को शेयर कर सकते हैं।

वॉट्सऐप पर ऐसे ज्वाइन कीजिए Rooms
1. वॉट्सऐप पर मिले रूम लिंक पर टैप कीजिए
2. यह लिंक आपको मेसेंजर ऐप या वेबसाइट पर ले जाएगा।
3. इसके जरिए आप रूम ज्वाइन कर लेंगे और एक साथ 50 लोगों से विडियो या ऑडियो कॉलिंग कर पाएंगे।

Advertisement